कान में कैंसर होने पर क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 17:07

जब इस कैंसर का विस्तार होता है और जब यह कान के हिस्सों तक पहुंचने लगता है तो कान में बहुत ज्यादा दर्द होना शुरू हो जाता है। कान में ट्यूमर के विकास से सुनने की क्षमता पर भी काफी काफी ज्यादा असर पड़ने लगता है जिसकी वजह से रोगी धीरे-धीरे कम सुनने लगता है। कान के कैंसर की समस्या ज्यादातर वृद्धावस्था में शुरू होती है।


कान में कैंसर के शुरूआती लक्षण (Ear Cancer Early Symptoms )-

कान में दर्द या इंफेक्शन

अगर कान में दर्द या इंफेक्शन हो, तो इसे सामान्य समझकर इग्नोर न करें। कान में अचानक या लगातार दर्द या इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है। अगर आपको बार-बार कान में इंफेक्शन हो रहा हो या कान बंद होने जैसा महसूस हो तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। यह कैंसर जैसी गंभीर समस्या के कारण हो सकता है। ॉ

कान से पाने जैसा लिक्विड निकलना

कई बार नहाते समय कान में पानी घुस जाने की वजह से कान बहने लगता है। लेकिन, कान से पाने जैसा लिक्विड निकलना कान में कैंसर का संकेत हो सकता है। कई बार कान से खून निकलने की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दें, तो नजरअंदाज न करें। ईयरड्रम में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ईयरड्रम डैमेज होना

अगर आपके कान से पीला या सफेद पदार्थ निकलता हो, तो यह ईयरड्रम डैमेज होने के कारण हो सकता है। यह भी कान में कैंसर का एक लक्षण हो सकता है। ऐसा अक्सर तेज ध्वनि, कान में बाह्य वस्तु का प्रयोग या इअर ट्रॉमा आदि के कारण होता है।

कान में खुजली होना

कान में खुजली होना सामान्य है। कई बार कान में जमी मैल की वजह से कान में खुजली होने लगती है। लेकिन, अगर ज्यादा समय से कान में खुजली हो रही है तो डॉक्टर को जरूर दिलाएं। अगर मुंह खोलते समय कान में तेज दर्द हो तो यह भी कान में कैंसर का संकेत हो सकता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

सुनाई देना बंद होना

अगर सुनाई देना बंद हो जाए तो यह कान के कैंसर का लक्षण हो सकता है। कई बार मरीज को सुनाई ना देने के अलावा सिरदर्द व चक्कर आने की शिकायत भी हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info